भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी “साइना नेहवाल” ने खेल से लिया सन्यास
2026-02-01 : हाल ही में, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पेशेवर खेल से संन्यास लेने का ऐलान किया है। आपको बता दे की साइना पहली भारतीय महिला है जो ओलंपिक (लंदन 2012 कांस्य) और विश्व चैंपियनशिप (ब्रॉन्ज) पदक जीतीं थी। वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक के दौरान लगी गंभीर चोट के बाद उन्होंने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर शानदार वापसी तो की लेकिन इस चोट की वजह से इन्होने अपने करियर पर विराम लगा दिया है।
बैडमिंटन खेल में इनके योगदान को देश के सर्वोच्च सम्मानों से नवाज़ा गया, जिनमें पद्म भूषण, पद्म श्री, खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार शामिल हैं। ये सम्मान उन्हें भारतीय बैडमिंटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए मिले। और आगे चलकर देश की कई युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा भी साबित हुए।