पुरे भारत में Central Excise Day 2026 मनाया गया
2026-02-26 : हाल ही में, 24 फरवरी के दिन भारतभर में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central Excise Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 24 फरवरी को भारत के लिए "केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Excise and Custom - CBIC)" के प्रयासों, सेवाओं और योगदान का सम्मान करने के लिए मानते हैं। ध्यान रहे की 24 फरवरी 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक कानून को बनाया गया था।
यह भी ध्यान रहे की केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड की स्थापना 1 जनवरी 1964 को हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। भारत के औद्योगिक विकास में केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग की भूमिका काफी अहम है। इसने कर प्रणाली में सुधार कर टैक्स पेमेंट को काफी आसान बना दिया है। इसके लिए कई टेक्नॉलजी का भी सहारा लिया गया है।