मशहूर गायिका ‘आशा भोसले’ का 92 वर्ष की उम्र में निधन
2026-04-12 : हाल ही में, भारतीय संगीत जगत की सुरीली आवाज और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले (Aasha Bhosle) का 92 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। आपको बता दे की 1981 में आशा भोसले ने गजल गायिकी में अपना हाथ आजमाया था। इनको गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा संगीत के इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में मान्यता मिली थी। इसके अलावा साल 2013 में आशा भोसले ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। यहाँ 79 साल की आशा को फिल्म "माई" में एक 65 साल की महिला के रोल में देखा गया था।
आशा भोसले को मिले पुरस्कार & सम्मान-
• इन्हें साल 2001 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
• उन्हें 2 बार नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया।
• उन्हें भारत के सबसे बड़े कला सम्मान "दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड" मिला।
• देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान "पद्म विभूषण" से भी सम्मानित किया गया।