Forgot password?    Sign UP
‘संजय खन्ना’ बने BPCL के नए चेयरमैन & मैनेजिंग डायरेक्टर

‘संजय खन्ना’ बने BPCL के नए चेयरमैन & मैनेजिंग डायरेक्टर


Advertisement :

2026-04-10 : हाल ही में, श्री संजय खन्ना (Sanjay Khanna) को भारत की प्रमुख सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) का नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CM&D) नियुक्त किया गया है। खन्ना ने BPCL में तीन दशक से अधिक समय तक काम करते हुए कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं है। इसके अलावा इन्होने कई बड़े प्रोजेक्ट्स का सफल नेतृत्व किया और कंपनी के संचालन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

खन्ना कई अन्य कंपनियों के बोर्ड में भी डायरेक्टर हैं, जिनमे - Bharat PetroResources Limited, Petronet LNG Limited, Ratnagiri Refinery और Petrochemicals Limited जैसी कंपनियां शामिल हैं।

About BPCL In Hindi-



• यह भारत सरकार की एक प्रमुख तेल कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।

• वर्ष 1928 में BPCL प्राइवेट कंपनी के तौर पर शुरू हुई थी लेकिन फिर भारत सरकार ने इसे अपने स्वामित्व में ले लिया था।

• BPCL को वर्ष 2017 में इसे महारत्न कंपनी घोषित किया गया था।

Provide Comments :


Advertisement :