Forgot password?    Sign UP
‘तेजवीर सिंह’ बने रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग (डीसीपीसी) के नए सचिव

‘तेजवीर सिंह’ बने रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग (डीसीपीसी) के नए सचिव


Advertisement :

2026-04-07 : हाल ही में, पंजाब कैडर के 1994 के आईएएस अधिकारी श्री तेजवीर सिंह (IAS Tejveer Singh) को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग (डीसीपीसी), के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की इस नियुक्ति से पहले तेजवीर सिंह पंजाब सरकार में तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने पंजाब सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तथा मुख्यमंत्री के सचिव के पद शामिल हैं।

ध्यान रहे की DCPC का सचिव (Secretary) विभाग का प्रमुख होता है, जो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी होते हैं और मंत्रालय के साथ उद्योग जगत के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं।

About Department of Chemicals and Petrochemicals – DCPC



यह भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक प्रमुख केंद्रीय विभाग है, जो रसायन, पेट्रोकेमिकल और प्लास्टिक आधारित उद्योगों के विकास, नियमन और नीतिक निर्माण की जिम्मेदारी संभालता है। यह विभाग रसायन और पेट्रोरसायन उद्योगों के लिए नीतियाँ बनाता है, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुसंधान‑विकास, निर्यात‑आयात नीति और उद्योग‑सरकार समन्वय को संभालता है।

Provide Comments :


Advertisement :