‘भूमिका श्रेष्ठा’ बनी नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला सांसद
2026-03-21 : हाल ही में, 37 वर्ष की सामाजिक कार्यकर्ता भूमिका श्रेष्ठा (Bhumika Shrestha) नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला सांसद बनीं है। आपको बता दे की भूमिका एक जानी-मानी LGBTQ अधिकार कार्यकर्ता हैं, जो लंबे समय से नेपाल में लैंगिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। इनका जन्म वर्ष 1987 में काठमांडू के नैकाप में कैलाश श्रेष्ठ के नाम से हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान के अनुरूप नाम और रूप बदला।
भूमिका को वर्ष 2022 में अमेरिकी राज्य विभाग का इंटरनेशनल वूमेन ऑफ करेज अवॉर्ड मिला, जो उनके सामाजिक न्याय और लैंगिक अल्पसंख्यक अधिकारों के कार्य के लिए था। अब तक श्रेष्ठा ने नेपाल में ट्रांसजेंडर अधिकारों के लिए कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए हैं।
About Nepal In Hindi-
◉ यह एक एशियाई देश है जिसका कुल क्षेत्रफल 147516 वर्ग किलोमीटर है।
◉ नेपाल की राजधानी - काठमाण्डू है।
◉ नेपाल देश की मुद्रा - नेपाली रुपया है।
◉ इस देश की सीमाएं दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत से और उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत से लगती है।
◉ नेपाल भारत के पांच राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
◉ नेपाल दुनिया का एकलौता ऐसा देश है जो किसी भी देश या साम्राज्य का गुलाम नहीं रहा।
◉ इस देश का सबसे ऊँचा पर्वत Mount Everest है, जिसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है, और यह विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत भी है।