Forgot password?    Sign UP
Latest Grandmaster of India : ‘अरण्यक घोष’ बने अब तक के 95वें

Latest Grandmaster of India : ‘अरण्यक घोष’ बने अब तक के 95वें


Advertisement :

2026-04-23 : हाल ही में, कोलकाता के अरण्यक घोष (Aranyak Ghosh) ने भारत का 95वां ग्रैंडमास्टर बनकर देश का गौरव बढ़ाया है। आपको बता दे की यहाँ नेशनल रैपिड चैम्पियन अरण्यक ने बैंकॉक चेस क्लब ओपन में 9 में से 7 अंक हासिल कर अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म प्राप्त किया है। वर्तमान समय की बात करें तो अरण्यक वर्ल्ड रैंकिंग में 401वें स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने पहला नॉर्म सैंट्स ओपन (2023) में हासिल किया था जबकि दूसरा नॉर्म एनेमासे मास्टर्स (2024) में प्राप्त किया था।

ध्यान रहे की एक खिलाड़ी को ग्रैंडमास्टर (grandmaster of india) बनने के लिए तीन ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करने के अलावा लाइव रेटिंग में 2500 ELO अंक को पार करना होता है। ज्ञात हो की "विश्वनाथन आनंद" भारत के पहले ग्रैंडमास्टर (first grandmaster of india) बने थे जिन्होंने वर्ष 1988 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Provide Comments :


Advertisement :