पुरे भारत में National Panchayati Raj Day 2026 मनाया गया
2026-04-25 : हाल ही में, समस्त भारत में 24 अप्रैल के दिन राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day 2026) मनाया गया है। आपको बता दे की यह दिवस प्रत्येक वर्ष संविधान के अधिनियम-1992 (73वां संशोधन) को पारित करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह अधिनियम 24 अप्रैल 1993 को प्रभाव में आया था। इस वर्ष इस दिवस की थीम - ‘सशक्त पंचायत, सर्वांगीण विकास’ रखी गयी है। इस थीम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निकायों को सशक्त बनाना है, ताकि समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।
पंचायती राज व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाना है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी ताकि पंचायतों की भूमिका और उनके महत्व को उजागर किया जा सके। वर्तमान समय में भारत की चल रही पहलें, जो ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के अनुरूप हैं, उनके माध्यम से पंचायतों से पूरे ग्रामीण भारत में सतत और समावेशी विकास को गति प्रदान करने की अपेक्षा की जाती है।