Forgot password?    Sign UP
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री ‘अजीत पवार’ का निधन

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री ‘अजीत पवार’ का निधन


Advertisement :

2026-02-01 : हाल ही में, अहमदाबाद विमान क्रेश हादसे के बाद एक और विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री ‘अजीत पवार’ का निधन हुआ है। इनका राजनीतिक करियर 37 वर्षों का रहा, जिसमें बारामती को विकास का केंद्र बनाने से लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में छह बार सेवा देना प्रमुख उपलब्धियाँ हैं। आपको बता दे की वह "शरद पवार" के भतीजे के रूप में शुरू हुए लेकिन अपनी मेहनत से स्वतंत्र पहचान बनाई।

वर्तमान समय में वह दिसंबर 2024 से देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के 8वें उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थे। 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में जन्मे अजीत एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव पवार के बेटे हैं। पवार ने राजनीति की शुरुआत 1982 में की, जब वह मात्र 20 वर्ष के थे। उन्होंने सबसे पहले एक चीनी सहकारी संस्था का चुनाव लड़ा था इसके बाद पीछे मुड़कर नही देखा।

इन्होने अपने मंत्री के रूप में - कृषि, बागवानी, बिजली और जल संसाधन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। इसके अलावा जल संसाधन मंत्री के रूप में उन्होंने कृष्णा घाटी और कोकण सिंचाई परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभाली थी।

Provide Comments :


Advertisement :