‘रितिका श्री’ बनी भारत की पहली क्रिकेट ट्रांसजेंडर अंपायर
2026-04-29 : हाल ही में, तमिलनाडु के सेलम में जन्मी ऋतिका श्री भारत की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट अंपायर बनी है। आपको बता दे की रितिका ने वर्ष 2021 में अंपायरिंग का सफ़र शुरू किया था। ऋतिका 25 साल की थीं और उनका नाम मुथु राज था। अंपायरों को काम करते देख उन्होंने मन ही मन तय कर लिया कि उन्हें भी यही करना है। इसके बाद 2020 के लॉकडाउन में उनकी आईटी की नौकरी छूट गई। वह सलेम चली गईं, जहां उन्होंने अंपायरिंग को अपना पूरा समय दिया तब वह एक पुरुष के रूप में रह रही थीं।
उन्होंने सलेम और नामक्कल में 300 से अधिक मैचों में अंपायरिंग की। हर मैच उनके रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। ध्यान रहे की वर्ष 2008 में तमिलनाडु देश का पहला राज्य था जिसने थर्ड जेंडर को वेलफेयर स्कीम्स के लिए औपचारिक मान्यता दी थी।