Corruption Perception Index 2025: भारत को मिला 91वां स्थान
2026-02-15 : हाल ही में, जारी वर्ष 2025 की भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक (Corruption Perception Index 2025) में 182 देशों की सूची में भारत को 91वां स्थान मिला है। इस बार भारत की रैंकिंग में भारत को दो अंको का फायदा मिला है क्योंकि पिछली बार भारत की रैंक विश्व भर में 93वीं थी। इस सूची में डेनमार्क, फ़िनलैंड और सिंगापुर जैसे देश उच्च स्कोर के साथ कम भ्रष्टाचार वाले देशों की अपनी छवि बनाए हुए हैं। वहीं इस रिपोर्ट में हमेशा की तरह दक्षिण सूडान, सोमालिया और वेनेजुएला जैसे देश सबसे नीचे है।
केवल भारत के सन्दर्भ में बात करें तो इस बार भारत को कुल 39 अंक प्राप्त हुए, जो 0 से 100 के पैमाने पर मापा गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में एक मामूली सुधार को दर्शाता है। हालांकि भारत का स्कोर वैश्विक औसत 42 से अभी भी थोड़ा कम है, यह सूचक सुधार शासन और पारदर्शिता में प्रगति के संकेत देता है।
Corruption Perception Index 2025: कम भ्रष्टाचार वाले शीर्ष पांच देश
1. डेनमार्क
2. फिनलैंड
3. सिंगापुर
4. न्यूज़ीलैंड
5. नॉर्वे
Corruption Perception Index 2025: सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाले शीर्ष पांच देश
1. दक्षिण सूडान
2. सोमालिया
3. वेनेज़ुएला
4. यमन
5. लीबिया
About Corruption Perception Index In Hindi-
◉ विशेषज्ञों और व्यवसायियों के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के कथित स्तरों के आधार पर 182 देशों और क्षेत्रों की रैंकिंग की सूची तैयार की जाती है।
◉ यह रैंकिंग 0 से 100 अंकों के पैमाने का उपयोग कर तय की जाती है।
◉ यहाँ 0 अंक प्राप्त करने वाला देश सबसे भ्रष्ट होता है जबकि 100 अंक प्राप्त करने वाले देश को भ्रष्टाचार की दृष्टि से सबसे स्वच्छ माना जाता है।