National Women’s Day 2026: देशभर में सरोजिनी नायडू की जयंती के सम्मान में मनाया गया
2026-02-15 : हाल ही में, 13 फरवरी के दिन देशभर में राष्ट्रीय महिला दिवस (National Women’s Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 13 फरवरी को स्वतंत्रता सेनानी और भारत कोकिला कही जाने वाली सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu Birth Date) के जन्मदिन पर मनाया जाता है। सरोजिनी नायडू का जन्म इसी दिन वर्ष 1879 को भारत के हैदराबाद शहर में हुआ था। ध्यान रहे की 13 फरवरी 2014 से उनकी जंयती को "राष्ट्रीय महिला दिवस" के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी।
Short Biography Of Sarojini Naidu In Hindi-
◉ सरोजिनी नायडू ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की।
◉ इसके बाद वे देश में चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गईं और कई बार जेल गई।
◉ वर्ष 1925 में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।
◉ वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान नायडू करीब 21 महीने तक जेल में रहीं।
◉ सरोजिनी नायडू एक स्वतंत्रता आंदोन की एक राजनीतिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ कवियत्री भी थीं।
◉ भारत की आजादी के बाद वर्ष 1947 में उन्हें तत्कालीन उत्तरप्रदेश की राज्यपाल बनाया गया और वे भारत की पहली महिला राज्यपाल बनीं।